फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निर्यातक को पूर्व चालक ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निर्यातक मोहम्मद नदीम को उनके पूर्व चालक ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मझोला थानाक्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर में देहरादून के मोहम्मद नदीम की जेड एक्सपोर्ट नाम से फर्म है। उन्होंने मझोला थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने बताया कि सिविल लाइंस के हरथला निवासी सुधीर उनका वाहन चलाता था। सुधीर नौकरी छोड़कर चला गया। निर्यातक ने कुछ कागजात के संबंध में कॉल की। इसी बात को लेकर आरोपी भड़क गया और उसने निर्यातक के साथ गाली गलौज की।
आरोपी ने निर्यात के शरीर को गोलियों से छलनी कर देने तक की धमकी दी है। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें