फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन के अंदेशे में आयोजन स्थलों पर पुलिस बल रहा तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बहजोई। प्रधानमंत्री के भाषण के प्रसारण के दौरान कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन का अंदेशा था। खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस बल तैनात किया गया था। संभल में आयोजन के दौरान कोतवाली पुलिस प्रभारी और महिला पुलिस मुस्तैद रही। सीओ और एसडीएम ने चौधरीसराय पुलिस चौकी पर रहते हुए पल-पल की खबर ली। हर आने जाने वालों पर भी निगरानी बनाए रखी। विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस और प्रशासन पहले से सतर्क था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन स्थलों पर निगरानी बनाए रखी। किसान नेताओं के घर पर भी पुलिस की निगरानी रखी गई। भदरौला में संजीव गांधी और अर्जुन सिंह के घर पुलिस सुबह से थी। अर्जुन सिंह घर से नहीं निकल सके। लेकिन संजीव गांधी घर के पीछे से निकल कर विरोध करने के लिए लखौरी जलालपुर तक पहुंच गए। इसी तरह बहजोई में प्रभारी मंत्री बल्देव सिंह औलख और चंदौसी में राज्यमंत्री गुलाब देवी के कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल के साथ-साथ खुफिया तंत्र ने निगरानी बनाए रखी। तैयारी ऐसी थी कि अगर कोई विरोध करता है तो उसे पकड़ा जाता। प्रभारी मंत्री के कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं के बीच एक दो पुलिस कर्मी बिना वर्दी के बैठे हुए थे जो निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें