फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कूटू के पैकेट का लिया नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कूटू के आटे के पकवान खाकर परिवार के चार लोगों के बीमार होने के मामले में अधिकारी चेते हैं और खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से संबंधित कूटू की दुकान का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को खाद्य विभाग की टीम नगर के मुराव टोला स्थित किराना की दुकान पर पहुंची और निरीक्षण किया। टीम प्रभारी के मुताबिक परिवार के लोगों से जानकारी लेने के बाद दुकान पर निरीक्षण के दौरान कूटू के आटे के नौ पैकेट मौके पर पाए। साथ ही इन सभी कूटू के पैकेट की निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके अलावा कूटू के पैकेट को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
वहीं शेष पैकेट सील कर कब्जे में लिए गए हैं। प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नवरात्र में अष्टमी को कूटू के आटे के पकवान खाकर एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। सभी का निजी अस्पताल में उपचार कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें