हजोई में प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात के नियमों की जानकारी देते विशेषज्ञ।
- फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिला अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की। साथ ही सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के संबंध में बैठक लेकर यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए।
बहजोई में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। इससे पहले एक कार्यशाला में दिल्ली से आए विशेषज्ञों नें अधिकारियों कर्मचारियों को यातायात नियमों से जुड़ी ताजा जानकारियां दी। एआरटीओ अमरीश कुमार से इस बाबत जानकारी भी हासिल की।
इसी मौके पर जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की बैठक में कहा कि यातायात नियमों का पालन एवं हेलमेट सीट बैल्ट लगाने के लिए जागरूक करने के लिए निर्देश दिए। डिस्प्ले के माध्यम से स्कूली बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
एआरटीओ अमरीश कुमार एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिए की यातायात नियमों का पालन शत प्रतिशत कराएं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की नियमों का पालन कराने के लिए अधिक से अधिक जागरूक करें। स्कूली बच्चों से कहा कि अपने पास पड़ोस एवं घर में सभी को जागरूक करें कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी, अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी, डिप्टी कलेक्टर प्रेमचंद सिंह, एआरटीओ अमरीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र प्रताप, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप आदि शामिल रहे।