फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूरे दिन छाया रहा कोहरा कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। क्षेत्र में शुक्रवार को दिन भर कोहरा छाया रहा। सुबह से ही तेज गलन और सर्द हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ठंड का आलम यह रहा कि लोग सुबह उठने के बाद फिर से रजाई और गद्दों में दुबकने को मजबूर हो गए। दोपहर में धूप भी निकली एक घंटे को, जो बेअसर रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई, सुबह को आठ डिग्री सेल्सियस तापमान होने से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। सड़कों और बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में आवाजाही कम दिखाई दी। ठंड के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गलन के चलते दिहाड़ी मजदूरों और छोटे व्यापारियों के काम धंधे भी प्रभावित रहे। कई स्थानों पर अलाव के सहारे लोग ठंड से बचाव करते नजर आए। शाम होते ही ठंड और बढ़ गई, जिससे लोग जल्दी ही घरों में कैद हो गए।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर अभी बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और गर्म कपड़ों का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

गलन भरी ठंड में कांपे लोग, अलाव भी नहीं जले
चंदौसी/बनियाठेर। शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक कोहरा छाया रहा। सुबह 10 बजे तक घना कोहरा होने से मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। दिन भर कोहरे की धुंध छाई रही। वहीं दिन भर शीतलहर चलने से लोगों की कंपकंपी छूट गई। शहर में कई दिन से पालिका द्वारा जगह-जगह लकड़ी नहीं डाले जाने पर अलाव भी नहीं जले। इससे राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं इस कड़ाके की ठंड में किसान परिवार के साथ खेतों में डेरा डाले रहे और अपनी-अपनी फसलों को संवारने में लगे रहे। दिन ढलने पर मौसम में गलन भरी ठंड और बढ़ गई। देर शाम से ही बाजारों में रौनक कम हो गई। लोगों ने घरों की ओर रुख कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें