फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर छाई रही धुंध, ठंड बढ़ी

विज्ञापन
चंदौसी में शनिवार को छाई धुंध का नजारा। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। हवाओं के ठहरने के बाद एक बार फिर आसमान पर धुंध छा गई है। शनिवार की सुबह से ही धुंध छाई रही। धुंध दिनभर छाई रही। आवागमन के दौरान लोगों की आंखों में जलन सी होती रही। दिवाली के बाद से ही लगातार आसमान पर धुंध छाई है। पर्यावरण में प्रदूषण काफी बढ़ चुका है। हालांकि जिला प्रशासन पराली जलाने, कूड़ा आदि जलाने को लेकर गंभीर हुआ है।
विज्ञापन

पालिका प्रशासन ने भी लगातार निरीक्षण कर सख्ती बरती है। कई लोगों पर जुर्माना भी लगाया गया है। इक्का दुक्का को छोड़कर अब कहीं भी कूड़ा जलने की जानकारी नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद आसमान पर धुंध कम नहीं हो रही है।
पिछले तीन दिनों से लगातार हवा चलने के कारण आसमान साफ था लेकिन शनिवार को एक बार फिर सुबह से ही आसमान पर धुंध छाई रही। यह स्थिति लगातार दिनभर बनी रही। जिससे बाइक सवारों की आंखों में जलन महसूस होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें