फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छाया कोहरा, सुबह 11 बजे तक रेंग-रेंगकर चले वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। रविवार को घना कोहरा छाया रहा। गुन्नौर क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर की सुबह 11 बजे तक घने कोहरे में वाहन रेंग-रेंग कर चले। आसपास के देहात क्षेत्र में भी कोहरे की दस्तक से ग्रामीण मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

रविवार को आगरा-मुरादाबाद पर थाना बनियाठेर और गुन्नौर क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। हालांकि चंदौसी शहर में कोहरे की मामूली धुंध नजर आयी। बनियाठेर क्षेत्र में हाइवे पर सुबह नौ बजे के बाद कोहरा छंट गया, जबकि गुन्नौर क्षेत्र में सुबह 11 बजे के बाद तक घना कोहरा रहा। जिससे यहां यातायात ज्यादा देर तक प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वाहन लाइट जला कर धीमी रफ्तार में ही गुजर सके। दोपहर में धूप खिलने पर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं दिन ढलने के बाद मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें