फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग में 3.25 लाख की नगदी जब्त की

Tue, 16 Apr 2024 02:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी (संभल)। आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर उड़न दस्ता ने उधरनपुर अजमत नगर व गढ़ी बिचौला के समीप चेकिंग में 3.25 लाख रुपये की नगदी पकड़ी है। टीम ने साक्ष्य न दिखाने पर नगदी को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड गुन्नौर के वाणिज्य कर अधिकारी राम लखन यादव के नेतृत्व में धनारी थाना क्षेत्र के उधरनपुर अजमत नगर के पास सघन चेकिंग चल रही थी। चेकिंग के दौरान ट्रक को पीछा कर रोका गया। ट्रक चालक शाने अली निवासी मुड़ेना के पास से 55 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई। इसके बाद रुद्रकांत मिश्र के सहयोग से सुलतान गढ़ चौकी क्षेत्र के गढ़ी बिचौला तिराहे के पास कैंटर चालक से 157500 रुपये की नकदी बरामद की गई। गढ़ी बिचोला रोड पर कार चालक उबैश निवासी गढ़ी बिचौला से 82500 रुपये की नकदी बरामद की गई। वह धनराशि से संबंधित कोई भी बिल या अन्य साक्ष्य नहीं दिखा सके। जिस पर टीम ने बरामद राशि को राजकोष में जमा करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें