फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़नदस्ते ने चेकिंग कर 5.55 लाख की नकदी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदौसी। जिले में विभिन्न स्थानों पर पुलिस और उड़नदस्ता ने चेकिंग करते हुए 5.55 लाख की नकदी को जब्त किया है। सभी की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नकदी को ट्रेजरी में जमा कराया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू कर दी गई। जिसे लेकर कोई व्यक्ति पचास हजार रुपये की नकदी को ही लेकर आ जा सकता है। ज्यादा नकदी होने की स्थिति पर साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। इसी को लेकर जिले की सीमाओं सहित अन्य स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। गुरुवार को हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के संभल-मुरादाबाद मार्ग पर उड़नदस्ते ने चेकिंग के दौरान तीन टाटा मैजिक से 2.55 लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। टीम ने साक्ष्य दिखाने को कहा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जिसके बाद नकदी को ट्रेजरी में जमा कराया गया। तीनों टाटा मैजिक के चालक मुरादाबाद जिले के निवासी हैं। इनमें थाना छजलैट के गांव खजूर की सराय निवासी जुल्फेकार, छजलैट थाने के ही गांव फूलपुर मिठनपुर निवासी लेखराज और मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर गंगवारी निवासी हुसैन बख्श शामिल हैं। वहीं कैलादेवी थाना क्षेत्र के खिरनी तिराहे पर उड़नदस्ते ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान एक कार से 1.60 लाख की नकदी मिली।
कार चालक बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के गांव गोदना निवासी अरविंद संतोषजनक जवाब नहीं दे सके तो नकदी को ट्रेजरी में जमा कराया गया है। इसके अलावा चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित बैरियर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुजफ्फरनगर निवासी परवेज आलम की कार से एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए। कार स्वामी नकदी का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका है। पुलिस ने उड़नदस्ता प्रभारी को नकदी सौंप दी, जिसे उन्होंने संभल ट्रेजरी में जमा कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें