फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौतरफा पानी , सुरक्षित स्थानों पर गए कई ग्रामीण

Fri, 22 Jul 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर में पहुंचा गंगा का पानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पिछले चौबीस घंटे के दौरान गंगा नदी में पानी का प्रवाह घटा है। रघूपुरपुख्ता गांव में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। वहां पर चौतरफा पानी ही पानी है। गांव के रास्तों में पानी भरा है। 
विज्ञापन


बाढ़  के खतरे को देखते हुए निचले हिस्से में रहने वाले कुछ परिवार पड़ोसी गांव मिठनपुर में चले गए हैं। इस बीच वहां रहने वालों के लिए प्रशासन ने नाव का इंतजाम किया है। ताकि लोगों को आने-जाने में परेेशानी न हो।  लेखपाल गांव में हैं। खंड विकास अधिकारी जुनावई वीरेंद्र सिंह यादव के साथ गुरुवार को डाक्टरो की एक टीम गांव में पहुंची। टीम ने 50 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

घूपुरपुख्ता  में 50 परिवार बाढ़ से प्रभावित है। गांव के गलियारों में चार से पांच पीट तक पानी है। प्रशासन ने गांव के भीतर आने जाने के लिए एक नाव का इंतजाम कर  दिया है। बीमारी से पीड़ितों के इलाज के लिए गांव में स्वास्थ्य विभाग की  टीम पहुंची। पचास लोगों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन


रघपुरपुख्ता गांव दो हिस्सों में  बसा है। एक हिस्सा नीचे है जहां पानी घरों के आगे है। निचले क्षेत्र के  लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। कुछ परिवार अब पड़ोसी  गांव मिठनपुर में चले गए हैं। यहां आमतौर पर जब बाढ़ का पानी बढ़ता है तब गांव के  लोग मिठनपुर में चले जाते हैं।

बाढ़ खत्म होने पर वापस आ जाते हैं। ग्रामीणों से पता लगा कि बारिश के दिनों में जब गंगा में जल प्रवाह बढ़ता है तब तब रघूपुर पुख्ता गांव में बाढ़ का पानी आ जाता है।  इसलिए तमाम लोगों ने पहले ही मिठनपुर गांव में अपने आशियाने बना रखे हैं। गु्न्नौर के तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी घट रहा है। अगले चौबीस घंटे में स्थिति और भी सुधरेगी। खतरा कम होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें