फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो: रघुपुर पुख्ता में आबादी और तीन गांवों में जंगल में भरा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गंगा खादर जुनावई क्षेत्र के गांव रघुपुर पुख्ता में आबादी के निकट और तीन गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी आ गया है। नरौरा गंगा बैराज से 1.69 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। खेतों में बाढ़ का पानी भरने से चारे की फसल को नुकसान की आशंका है। आबादी के निकट बाढ़ का पानी पहुंचने पर तहसीलदार गुन्नौर ने क्षेत्र का दौरा किया तथा किसानों से सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

हरिद्वार से अधिक पानी डिस्चार्ज होने से गंगा उफान पर चल रही है। पिछले दो दिनों से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। रविवार को नरौरा बैराज से 1.69 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। इससे बाढ़ का पानी गांव रघुपुर पुख्ता, सालिंग की मंडैय्या, नरुपुरा के खेतों में बाढ़ का पानी घुस आया है। धान, गन्ना, चारे की फसल में पानी भर गया है। खेतों के अलावा गांव रघुपुर पुख्ता में आबादी के निकट तक पहुंच गया है पर अभी ग्रामीण गांव में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें