चंदौसी के मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलते खिलाड़ी। संवाद
चंदौसी(संभल)। मॉडल पब्लिक लॉ कॉलेज के ग्राउंड पर चल रहे एसपीएस कप क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला फाइव स्टार और जीएससीसी के बीच खेल गया। फाइव स्टार ने शानदार प्रदर्शन कर जीएससीसी की टीम को 84 रनों से हरा कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिलाड़ी आर्यन चौधरी मैन ऑफ द मैच रहे।
जीएससीसी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फाइव स्टार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 254 बनाए। इसमें बल्लेबाज आर्यन चौधरी ने 86 और राजा ने 53 रनों का योगदान टीम को दिया। जीएससीसी के गेंदबाज मयंक व सुमित ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएससीसी की टीम 19 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें अक्कू ने 43, अनमोल ने 30, मयंक राघव ने 26 रनों का योगदान दिया।
फाइव स्टार की ओर से गेंदबाज मो. असद ने पांच और वाजिद ने दो विकेट लिए। इस प्रकार फाइव स्टार ने 84 रन से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैन ऑफ द मैच आर्यन चौधरी को दिया गया।
अंपायर की भूमिका में बॉबी यादव और अंकुर ठाकुर ने की। स्कोरिंग रोहित ठाकुर ने की। इस दौरान प्रवीण, फरहाद, मोनू पंडित, आलोक, अनंत मोहन, हरसिल, अशोक, रोहित पंजाबी, अभिषेक आदि मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि रविवार को दूसरा सेमीफाइनल ब्लैक पैंथर और सीएस के बीच खेला जाएगा।