संभल। असमोली ब्लॉक के गांव गुमसानी में दो दिन के भीतर पांच लोगों की मौत हो गई है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच नहीं कराई गई है। ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि सांस लेने की दिक्कत के चलते लोगों की मौत हो रही है। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी व दो अन्य लोगों की गांव में मौत हो गई थी। शनिवार को इसी गांव निवासी मुश्ताक अली और दिनेश कुमार की सांस की दिक्कत के चलते मौत हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन में पांच लोगों की मौत हो गई है। गांव में दर्जनों लोग ऐसे हैं जिन्हें सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या है। स्वास्थ्य विभाग जांच करने के लिए नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने जांच कराने की मांग उठाई है। वहीं दूसरी ओर गांव में दो दिन के भीतर पांच मौत से दहशत का माहौल है। संवाद