फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई में दो बाइकों की भिड़ंत में पांच लोग घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। दो बाइकों की आपसी भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। आनन-फानन सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र की तेली वाली सड़क पर दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार जमशेद पुत्र रहमान निवासी गांव बैंट रसूलपुर थाना रजपुरा व उसकी पत्नी छम्मो तथा दो बेटे कादिर व अनस तथा दूसरी बाइक पर सवार युवक राजू पुत्र खेमकरन निवासी गांव धतराशेख थाना बहजोई घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों में जमशेद व राजू को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें