फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बहजोई-इसलामनगर मार्ग स्थित गांव मऊ-कठैर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार राजपाल पुत्र परसादी व हरीशचंद्र पुत्र गोकुल निवासी गांव नाधौस कोतवाली बहजोई घायल हो गए। वहीं गांव दूधापुर के निकट सड़क पर सामने से पशु आ जाने से बाइक फिसल गई और बाइक सवार भगवानदास पुत्र गंगाराम निवासी गांव बिसारू कोतवाली बहजोई घायल हो गया। इसके अलावा गांव बमनेटा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार जमुना प्रसाद पुत्र भूप सिंह व उसकी पत्नी जगवती निवासी गांव मोहकमपुर कोतवाली बहजोई घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजपाल, हरीशचंद्र व भगवानदास को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें