फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार का कहर: यूपी के इस जिले में बीमारी ने बरपाया कहर, चौबीस घंटे में सात लोगों की मौत, गांवों में हाहाकार

Sat, 04 Nov 2023 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

संभल जिले में बुखार और डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही मरीजों की जान जाने का सिलसिला भी जारी है। बीते चौबीस घंटे में सात लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
संभल में बुखार से मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में डेंगू और बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को एेंचोड़ा कम्बोह के गांव सिंहपुरसानी निवासी नीरज शर्मा (42), गांव ऐंचवाड़ा डींगर निवासी शगुन (45), नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुंज निवासी कर्मवीर (60), कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव निबौरा निवासी झब्बनलाल (55) और असमोली के गांव ओबरी निवासी साबिर (70) की डेंगू से मौत हो गई।

विज्ञापन


हजरतनगर गढ़ी के गांव मंगनपुर निवासी सत्तार (50) और नखासा थाना क्षेत्र के गांव भटावली निवासी सरिता (38) पत्नी धीरज की बुखार से मौत हो गई। ऐंचाेड़ा कम्बाेह थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुरसानी निवासी नीरज शर्मा को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों ने उसे अस्तपताल में भर्ती कराया तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।

 

भाई पंकज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ने पर संभल लेकर गए। जहां पर उसकी मौत हो गई। जबकि उनके बड़े भाई की पत्नी छाया और भतीजी प्रियांशी को भी कई दिन से बुखार आ रहा है। बताया कि डेढ़ माह पहले उनके पिता दिनेश शर्मा की मौत हुई थी। अब भाई की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है।
 

गांव ऐंचवाड़ा डींगर निवासी सतेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी शगुन और बेटी यशवी और बहन को कई दिन से बुखार आ रहा था। जांच में पत्नी शगुन और बेटी यशवी को डेंगू की पुष्टि होने के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर पत्नी शगुन की बृहस्पितवार की रात मौत हो गई।

विज्ञापन

कैलादेवी थाना क्षेत्र गांव निबौरा निवासी विकास ने बताया कि चार दिन पहले उसके पिता झब्बनलाल को बुखार आया था। उन्होंने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत गई।
 

वहीं असमोली के गांव ओबरी निवासी साबिर को सोमवार को तेज बुखार आया था। परिजनों ने उन्हें गांव के ही चिकित्सक से दवाई दिला दी, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद बुधवार की सुबह मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डेंगू की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार की देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
 

इसके अलावा नखासा थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर कुंज निवासी युद्धवीर ने बताया कि उन्होंने भाई कर्मवीर को कई दिन पहले बुखार आने पर संभल के निजी अस्पताल में दिखाया था। जहां पर डेंगू की पुष्टि होने पर उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। जिस पर वह भाई को मेरठ ले गए। जहां पर बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई।

बुखार से महिला समेत दो की जान गई

नखासा थाना क्षेत्र के गांव भटावली निवासी धीरज ने बताया कि उसकी पत्नी सरिता को कई दिन पहले बुखार आने पर अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर लगातार उसकी हालत बिगड़ती चली गई। शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी पत्नी की मौत हो गई।

 

इसके अलावा हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव मंगनपुर निवासी सत्तार को सात दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने बताया कि पहले उन्होंने गांव के चिकित्सक से उपचार कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद सरकारी अस्पताल ले गए। जहां बृहस्पतिवार की रात्रि मौत हो गई।

लगातार मौतों के बाद डेंगू को खारिज कर विभाग

जिले में ऐसा कोई गांव नहीं जहां डेंगू या बुखार से किसी की मौत नहीं हुई हो। सभी गांवों में प्रत्येक घर में कोई न कोई बुखार से पीड़ित है। आए दिन डेंगू और बुखार से लोगों की जान जा रही है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग डेंगू और बुखार से मौत होने नकार रहा है। साथ ही गांवों में स्वास्थ्य शिविर भी नहीं लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गुस्सा है।

कई मामलों में देखा जा रहा है कि मौत अन्य बीमारियों की वजह से भी हो रही हैं, पर ग्रामीण इन्हें बुखार से होना बता रहे हैं। फिर भी जहां पर मौंते हुई हैं, वहां शिविर लगवाएं जाएंगे और मरीजों को दवा दी जाएगी। -डॉ.मनोज चौधरी, जिला सर्विलांस अधिकारी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें