फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है। पांच नए लोगों में संक्रमण पाया गया है। इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की एंटीजन किट से जांच कराई है और आरटीपीसीआर की जांच के लिए नमूने लैब भेजे हैं। अब जिले में कुल 27 सक्रिय मरीज हो गए हैं। गुरुवार को संभल के सरथल चौकी निवासी एक युवक में संक्रमण पाया गया है। इसके अलावा चंदौसी के गोलागंज निवासी महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

गुन्नौर के गांव सिरोराकाजी निवासी व्यक्ति व गुन्नौर निवासी एक किशोरी में संक्रमण पाया गया है। असमोली ब्लॉक के गांव नंदपुर बीटा निवासी एक महिला संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। इन संक्रमितों में चार लोग आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि एक युवक एंटीजन किट से संक्रमित आया है। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जो पांच नए संक्रमित मरीज मिले हैं, यह जिले से बाहर नहीं गए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर जांच हुई तब संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन लोगों के संपर्क में रहे लोगों की जांच कराई जा रही है। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
एक संक्रमित मरीज मिलने पर 50 घरों के दायरे में बनेगा कंटेनमेंट जोन
संभल। जिले में जहां भी एक कोरोना संक्रमित मरीज मिलेगा उस इलाके के 50 घरों को कंटेनमेंट जोन में शामिल किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाकर स्वास्थ्य सर्वे करेंगी। जिससे संक्रमण की स्थिति का पता लगाया जा सके। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि जो इलाका कंटेनमेंट जोन में शामिल होगा। वहां प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर वहां के लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को भी जागरूक होने की आवश्यकता है। जांच का परिणाम आने पर ही घरों से बाहर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें