फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत चिकित्सक और जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट समेत पांच लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को पांच नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या 258 पहुंच चुकी है। संक्रमित आए मरीजों में जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट, अपंजीकृत चिकित्सक और उनके परिवार के दो सदस्य और मीट फैक्टरी के कर्मचारी की पत्नी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल शुरू कर दी है। जिससे उन्हें क्वारंटीन किया जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को निकले पांच नए कोरोना के मामलों में संभल के मोहल्ला कोट निवासी 56 वर्षीय एक अपंजीकृत चिकित्सक, उनका 47 वर्षीय भाई और 60 वर्षीय बहन शामिल हैं। इस परिवार में 15 जून को हुई एक युवक की मौत के बाद एहतियाती तौर पर कोरोना जांच के नमूने लिए गए थे। अब तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। माना जा रहा है कि मरने वाला युवक कोरोना का शिकार हुआ था।
उस युवक के संपर्क में रहे लोगों की भी पड़ताल की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल के 56 वर्षीय फार्मासिस्ट की लेब रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। यह फार्मासिस्ट दो दिन पहले भी ट्रूृ नाट मशीन से पॉजिटिव पाए गए थे। अब इनके परिवार के सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है। मीट फैक्टरी में कार्यरत कर्मचारी की पत्नी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले कर्मचारी संक्रमित पाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें