फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, दादी-पोता बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी/कुढ़फतेहगढ़। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के कोकावास पुल पर सोमवार की सवा रात नौ बजे करीब बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। हादसे में दादी-पोता बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी चंदौसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसा उस हुआ जब थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर बेरनी निवासी आदर्श पुत्र अमर सिंह बाइक से अपनी चाची निशा पत्नी अशेाक, दादी सावित्री, बच्चे लंभित पुत्र भूरे, अथर्व पुत्र अशोक को लेकर निशा की चंदौसी के मुंसिफ रोड स्थित ससुराल आ रहा था। वहीं, सामने से दूसरी बाइक पर सौरभ पुत्र हरनाम सिंह गांव हाजीपुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद चंदौसी की ओर से आ रहा था। गांव का ही अरविंद साथ था। कोकावास पुल कब्रिस्तान के निकट दोनों बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में आदर्श, निशा, लंभित, सौरभ, अरविंद घायल हो गए। जबकि सावित्री देवी और उनका पोता अथर्व को चोट नहीं आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें