फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हेयर ड्रेसर जावेद हबीब व उसके बेटे के खिलाफ पांच केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाने में मशहूर हेयर ड्रेसर व कारोबारी जावेद हबीब व उसके बेटे अनोस हबीब के खिलाफ पांच लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर धोखाधड़ी का रिपोर्ट दर्ज कराई है। इन पांच लोगों से कॉइन में निवेश कराकर 6.25 लाख रुपये की ठगी की गई है। इससे पहले 24 सितंबर को कई लाख रुपये की धोखाधड़ी करने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि एफएलसी कॉइन में इन लोगों से निवेश कराया गया था। वह निवेश फर्जी तरीके से कराया गया। पीड़ितों की मूल रकम वापस नहीं मिली तो धोखाधड़ी करने के मामले में तहरीर दी गई हैं।
एसपी ने बताया कि हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव चंदायन निवासी फिरोज अनवर, शजोर अनवर, गांव सिकंदरपुर सराय निवासी शाईक, नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय निवासी सादिक, मुरादाबाद के करूला निवासी शाहनवाज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ितों ने बताया कि अगस्त 2023 में हयातनगर थाना क्षेत्र के एक बैंक्वेट हॉल में जावेद हबीब और उसके बेटे ने कार्यक्रम कराया था। कॉइन में निवेश कराने के लिए कहा और मुनाफा दिए जाने का झांसा दिया था। इसके चलते निवेश कर दिया लेकिन अब मूल रकम भी वापस नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें