फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पहला नवरात्र आज से, नौ दिनों तक मंदिरों में गूंजेंगे माता के जयकारे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। आज शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन यानी आज घरों व मंदिरों में कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना विधि विधान से की जाएगी। नौ दिनों तक मंदिरों में नवरात्र की धूम रहेगी। नवरात्र के चलते मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
विज्ञापन

मंदिरों के साथ साथ भक्त घरों में मां का दरबार व कलश की स्थापना करेंगे और नौ दिनों तक उपवास रखेंगे। वहीं, नवरात्र में पूजा-सामग्री की खरीदारी के लिए बाजारों में रौनक दिखाई दी। लोग पूजा व अन्य सामग्री खरीदने के लिए बड़ी संख्या में बाजार पहुंचे। नगर के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित सिद्ध पीठ मां चामुंडा देवी मंंदिर को रंग बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया है। नवरात्रों में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है।
सुबह से मंदिरों में जुटने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पूजा, सुरक्षा से लेकर सभी प्रकार की तैयारी शनिवार की शाम तक पूरी कर ली गई। पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों ने भी अपनी अपनी दुकानें मंदिरों के आस-पास सजा लीं। नौ दिनों तक मंदिरों में देवी मां के जयकारे गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें