फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से छात्र समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव अख्त्यारपुर चौबे में रास्ते में पशु बांधने और ट्रैक्टर खड़ा करने का विरोध करने पर बृहस्पतिवार की शाम सवा चार बजे लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की गई। छर्रे लगने से हाईस्कूल का छात्र सुभाष यादव, सुलेमान और मुजसीम घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव अख्त्यारपुर चौबे निवासी साबिर ने बताया कि मोहल्ले के ही व्यक्ति ने अपने पशु और ट्रैक्टर को रास्ते में खड़ा करता है। जिससे आने जाने में परेशानी होती है। बृहस्पतिवार शाम इसे लेकर गाली-गलौज हो गई। विरोध करने पर आरोपी अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक निकाल लाया और छत से चढ़कर दो राउंड फायरिंग की। जिसमें गांव के ही दसवीं के छात्र सुभाष यादव, सुलेमान और मुजसीम के छर्रे लग गए। गांव के पूर्व प्रधान यूनुस का पशु छर्रे लगने से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने ईंटें फेंकी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी को हिरासत में लिया गया।
हयातनगर के थाना प्रभारी चमन सिंह का कहना है कि फायरिंग में छात्र समेत तीन घायल हुए। एक पशु भी जख्मी हुआ। घायलों का उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें