फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, तीन महिला समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मन गंज में रुपयों के लेनदेन को लेकर पथराव व फायरिंग हुई। इसमें तीन महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर विवाद कर रहे लोग भाग गए। पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात आठ बजे करीब लक्ष्मन गंज के मोहल्ला वारिसनगर निवासी किश्वर पत्नी इंतिजार के घर में मोहल्ला निवासी शकील, सुहेल, सदाकत व मोनिस घुस गए और उधार दिए रुपयों के ब्याज की मांग करने लगे। महिला का कहना है कि उसने जब रुपये दे चुके जाने की बात कही तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।
आरोप है कि इस महिला की बेटियों से भी बदसलूकी की गई। इसमें महिला की बेटी शाजिया, सायरा, बेटा जुबैर, जमील और भाभी परवीन गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने बताया कि आरोपियों ने पथराव किया और लाठी डंडों से मारपीट की है।
विज्ञापन

इस दौरान फायरिंग होने की भी चर्चा बनी हुई है। वहीं दूसरे पक्ष के सुहेल व मोनिस को भी चोट लगी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें