फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारदाने के गोदाम में लगाई आग, चुराई कार की बैटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सदर कोतवाली क्षेत्र में बहजोई मार्ग पर स्थित मोहल्ला लाडम सराय में शुक्रवार रात बारदाने के गोदाम में आग लगने से काफी नुकसान हुआ। पास में खड़ी कार से बैटरी भी चोरी कर ली गई। गोदाम मालिक ने एक व्यक्ति के खिलाफ आग लगाने और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरायतरीन के मोहल्ला भालेभाज खां निवासी चेतन स्वरूप का बारदाने का गोदाम मोहल्ला लाडम सराय में है। शुक्रवार को देररात गोदाम में आग लगने की सूचना पर चेतन स्वरूप मौके पर पहुंचे। सूचना पर आई फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चेतन स्वरूप ने घटना को लेकर तहरीर देकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। चेतन स्वरूप का कहना है कि देर रात 9.25 बजे मोबाइल फोन पर जानकारी मिली कि गोदाम में आग लग गई। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम में आग भड़क रही थी। पास में ही खड़ी कार की बैटरी नहीं थी। चेतन स्वरूप ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो देखा कि अमित सैनी निवासी लाडम सराय मंदिर के पास ने गोदाम में घुस कर आग लगाई। कार के शीशे तोड़कर कार की बैटरी चोरी कर ली। इस मामले में पुलिस ने अमित सैनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। चेतन स्वरूप ने बताया कि आग की घटना से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें