फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मेंथा प्लांट में लगी आग

विज्ञापन
संभल के गांव कुरकावली स्थित मेंथा प्लांट में आग पर काबू करते दमकल कर्मी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। तहसील के गांव कुरकावली स्थित मेंथा प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। काबू करने के लिए जिले भर की दमकल गाड़ियों के अलावा मुरादाबाद जिले से भी दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी। तब कहीं आग पर काबू पाया गया। दमकल कर्मियों के अलावा नखासा थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस अधीक्षक और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है। इस भीषण आग में कोई कर्मचारी नहीं झुलसा है। हालांकि इस दौरान हड़कंप मचा रहा। पीड़ित सदमे में हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि ढाई बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के गांव कुरकावली स्थित प्रवीन एरोमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड मेंथा प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह प्लांट संभल के कोटपूर्वी निवासी प्रवीन रस्तोगी का है। इसमें अब तक मिली जानकारी के अनुसार 35 करोड़ रुपये की कीमत का 100 टन मेंथा तेल का बोल्ड नष्ट हो गया। आग पर काबू करीब छह घंटे में पाया जा सका। इसके लिए संभल जिले की तीन दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। जब तीन गाड़ियों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तो मुरादाबाद और बिलारी से तीन गाड़ियों को बुलाया गया।
आग लगने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी केके सरोज पहुंचे। उन्होंने नखासा पुलिस को मौके पर बुलाया और दमकल कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। प्लांट के कर्मचारियों का कहना है कि प्लांट में रात में काम चल रहा था। इसी दौरान प्लांट में बने गोदाम से धूआं निकलता दिखाई दिया। जब नजदीक से जाकर देखा तो पूरे गोदाम में आग लगी हुई थी। इसकी सूचना प्लांट मालिक को दी। साथ ही दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग भीषण थी।
विज्ञापन

दो और गाड़ियों को बुलाया गया लेकिन तब भी आग काबू में नहीं पाया जा सका। सुबह होने पर दमकल के अधिकारियों ने मुरादाबाद और बिलारी से तीन गाड़ियों को बुलाया। तब कई घंटों की मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं दूसरी ओर इस हादसे की सूचना पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद को हुई तो उन्होंने भी मौका मुआयना किया है। इस हादसे में कोई कर्मचारी नहीं झुलसा है। प्लांट में लगी आग से अब तक 35 करोड़ रुपये की कीमत का मेंथा बोल्ड नष्ट होने की बात कही जा रही है। हालांकि मालिक अभी नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।
प्लांट से ही दमकल ने की पानी की व्यवस्था
जिस समय मेंथा प्लांट में आग लगी तो दमकल को सूचना दी। दमकल की एक गाड़ी सूचना पर पहुंच गई लेकिन आग भीषण रूप ले चुकी थी। इसलिए एक गाड़ी का आग पर काबू पाना मुश्किल हुआ। जिले की दो और गाड़ियों को बुलाया गया। लेकिन पानी की दिक्कत हो गई। इसी दौरान प्लांट में लगे पानी के प्लांट से दमकल ने अपनी गाड़ियों में पानी की व्यवस्था की। जिससे आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली। यदि मेंथा प्लांट में पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती तो शायद आग पर काबू पाना ज्यादा मुश्किल होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें