फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से गांव में मची अफरातफरी, दो पशु झुलसे

विज्ञापन
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित गोहत गांव में लगी आग से मच गई अफरातफरी। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के गोहत गांव में सोमवार को करीब तीन बजे मजदूर के घर में आग लग गई। आग में दो पशु झुलस गए। इसमें एक पशु की हालत गंभीर है। गांव गोहत निवासी महेश मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।
विज्ञापन

उसके घर तथा घेर दोनों एक ही जगह हैं। सोमवार को करीब तीन बजे वह खेत पर गेहूं की बुआई करा रहा था। घर के बच्चे पड़ोस के में गए हुए थे। इसी बीच अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
आसपास के ग्रामीणों ने पानी से एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर डायल 112 की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग लगने से मजदूर के घर का काफी समान जल गया। दो पशु झुलस गए। महेश ने बताया कि आग लगने से उसका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें