फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुर्गा फार्म में लगी आग, 3500 मुर्गे- मुर्गियां और 700 देसी अंडे जले

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर में बृहस्पतिवार को देर रात रंजिशन दो युवकों ने मुर्गा फार्म में आग लगा दी। आग से छोटे बड़े 3500 मुर्गा-मुर्गी, 700 देसी अंडे और दो कुत्ते जल गए। इसमें काफी नुकसान हुआ। मुर्गा फार्म में सो रहे बुजुर्ग ने गेट तोड़कर जान बचाई और मामूली रूप से झुलस गए। पीड़ित ने दो युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव सिंहपुर निवासी सुलेंद्र कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार को देर शाम को मुर्गा फार्म को बंदकर चाचा महेंद्र कश्यप को सुला दिया था। आरोप लगाया कि देररात करीब 9:30 बजे दो युवकों ने मुर्गी फार्म में आग लगा दी। इन युवकों से 15 दिन पहले मामूली कहासुनी और झगड़ा हो गया था। महेंद्र कश्यप ने बमुश्किल मुर्गा फार्म का गेट तोड़कर बाहर निकलकर जान बचाई।
शोर मचाने और आग की लपटों को देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने जेनरेटर चलाकर सबमर्सिबल से करीब एक घंटे पानी चलाकर आग पर काबू पाया। आग में 3500 छोटे-बड़े मुर्गा-मुर्,गी 700 देसी अंडे और दो कुत्ते जलकर गए। करीब 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ। महेंद्र कश्यप भी मामूली रूप से झुलसे। उनका निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना देने पर थाना पुलिस को दी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। सूचना देने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। इस मामले में सुलेंद्र कश्यप ने गांव खेतापुर के दो युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि गांव सिंहपुर में मुर्गा फार्म में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर मामले की जांच पड़ताल की है। तहरीर की अभी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें