फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलः सादातबाड़ी के पातालेश्वर मंदिर लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Thu, 11 Mar 2021 09:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल

सार

- पातालेश्वर महादेव मंदिर के बरामदे में रखी कांवड़ों में लगी थी आग 
- शिवरात्रि के मद्देनजर आज मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालु आए थे
विज्ञापन
आग लगने के बाद मची अफरातफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल जिले के बहजोई में स्थित सादातबाड़ी के प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर के बरामदे में रखी कांवड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। मंदिर परिसर में आग से अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद वालिंटियर्स की मदद से आधा घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। बाद में दमकल भी पहुंच गई।

विज्ञापन


मंदिर पर सुबह तड़के से ही जलाभिषेक करने व कांवड़ चढ़ाने वालों की भीड़ रही। श्रद्घालु एक-एक कर मंदिर में जलाभिषेक कर रहे थे व कांवड़ चढ़ा रहे थे। करीब शाम पौने पांच बजे अचानक मंदिर के बरामदे में रखी कांवड़ों ने किसी तरह आग पकड़ ली। श्रद्धालु कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग धीरे-धीरे तेज होने लगी। मंदिर के बरामदे में जलाभिषेक को खड़े श्रद्धालु यह देख सभी द्वारों से बाहर की ओर भागने लगे।

देखते ही देखते आग बढ़ने लगी और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मंदिर के बाहर मौजूद श्रद्घालुओं समेत आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन बाल्टियों साधन से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। चारों ओर से श्रद्घालु आग बुझाने में जुट गए। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग धीमी होने लगी तो श्रद्धालुओं ने दीवार पर खड़े होकर जलती कांवड़ों पर पानी डाला। इसके बाद दमकल भी पहुंच गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित व सीओ अशोक कुमार श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से दूर हटाने में लगे रहे। बाद में देर शाम द्वार खुला और श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें