फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नगर आयुक्त कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर आयुक्त कैंप कार्यालय में प्रदर्शन करने वालों पर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई नगर निगम के मुख्य सुरक्षा प्रभारी अविनाश कुमार गौतम की तहरीर पर की है। जिसमें एक नामजद और 60 लोग अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। एक दिन पहले अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर महामंत्री अमित अग्रवाल समेत अन्य ने प्रदर्शन किया था हालांकि दर्ज कराई एफआईआर में किसी संगठन का नाम नहीं खोला गया है।
विज्ञापन

मुख्य सुरक्षा अधिकारी अविनाश कुमार गौतम ने सिविल लाइंस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार की सुबह करीब 11.30 बजे वह अपने कार्यालय में विभागीय कार्य कर रहे थे। इस बीच नगर आयुक्त के पीलीकोठी स्थित कैंप कार्यालय परिसर पर कुछ व्यक्ति नारेबाजी करते हुए आ गए। इस दौरान कुछ लोग नगर आयुक्त के आवास की तरफ चले गए। वहां लोगों ने गेट पर हंगामा किया। भीड़ ने अवैध ढंग से आवास में घुसने का प्रयास किया। कुछ देर बाद 50-60 व्यक्तियों की भीड़ अमित अग्रवाल के नेतृत्व में नगर निगम के पीलीकोठी स्थित नगर आयुक्त के कैंप कार्यालय के गेट संख्या एक से घुसने की कोशिश करने लगी। नारेबाजी करते हुए भीड़ ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया। उस समय गेट पर सुरक्षा गार्ड गुरविंदर और सुरेश कुमार की ड्यूटी थी। सूचना मिलने के बाद सुरक्षा प्रभारी प्रवर्तन दल के सूबेदार राकेश और नईम हैदर को लेकर नगर आयुक्त कैंप कार्यालय पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाने से पुलिस आ गई। फिर भी अमित अग्रवाल ने भीड़ के साथ भाषण देने के साथ नारेबाजी की जबकि यह नगर आयुक्त का आवासीय परिसर है। नगर आयुक्त का कार्यालय टाउनहाल पर है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि एक नामजद और 60 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे अन्य आरोपियों की भी पहचान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें