संभल। सहायक अध्यापकों से अवशेष वेतन एरियर के भुगतान को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में बीएसए ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित दो को निलंबित कर दिया था। संभल नगर क्षेत्र के विद्यालय तिमरदास सराय की सहायक अध्यापक शाहीन सुल्ताना ने डीएम को पत्र देकर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। जिसके बाद जांच पड़ताल हुई थी। इसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मोहम्मद जाहिद व अपने निजी कार्य में नीलामी की धनराशि खर्च करने वाले अजहर अब्बास इसमें दोषी पाए गए। बीएसए ने इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। अब फिर से बीएसए ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश एबीएसए को दिए हैं।