फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग की, 26 के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग की टीम ने विजिलेंस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। कई जगह कटिया कनेक्शन से बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। शनिवार को एसडीओ शहर यशपाल सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें विजिलेंस की टीम भी शामिल रही। इस दौरान 26 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में विजिलेंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसडीओ शहर ने बताया कि चौधरी सराय, लाडम सराय, हयातनगर और सरायतरीन के मोहल्ला बगीचा में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के 26 मामले पकड़े गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कुछ बकाएदारों ने चेकिंग के दौरान बिल भी जमा किया है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें