फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिसारू बिजलीघर के एसएसओ व लाइनमैन से मारपीट करने के आरोप में पुलिस को दी गई तहरीर

Wed, 06 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहजोई। बिसारू बिजलीघर के एसएसओ व लाइनमैन से मारपीट करने के आरोप में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। पूरे मामले में सरकारी कार्य में बाधा व संपत्ति का नुकसान करने का भी आरोप लगाया गया है।बिसारू बिजलीघर पर तैनात संविदा कर्मी एसएसओ प्रशांत सागर पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव मछखेड़ा कोतवाली बहजोई ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे करीब वह बिजलीघर पर डॅयूटी कर रहा था। साथ में संविदा लाइनमैन बालकिशन भी था। तभी गांव ढाढौल व बिसारू के कुछ लोग बिजलीघर पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। इससे उसे व लाइनमैन को चोटें आईं हैं। इसके अलावा हमलावरों की ओर से जान से मारने की धमकी देते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाई। सरकारी दस्तावेज फाड़े व फीडरों पर तोड़-फोड़ की। साथ में मोबाइल भी ले गए। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गुप्ता का कहना है कि मामले को लेकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें