फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विवादित जमीन पर मिट्टी डालने पर मारपीट, चार पर केस

Thu, 29 May 2025 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ में बुधवार सुबह छह बजे विवादित जमीन पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। गांव के निवासी होशियार ने बताया कि गांव के रामवीर, भोदल से उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। इसके बावजूद यह लोग मिट्टी डाल रहे हैं। बुधवार सुबह में मिट्टी डालने से मना किया तो मारपीट कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रामवीर, भोदल, सुरेश और पुष्पेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें