फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शराब पीने से रोकने पर मारपीट, चार नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। क्षेत्र के गांव अकरौली में शराब पीकर गाली गलौज का विरोध करना युवक को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने रास्ते से जाते समय युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई। परिजनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अकरौली निवासी चमन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शाम के समय बोरिंग की मशीन पर काम करके वापस घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही आरोपी मिले, उन्होंने उसे रोक लिया। शराब पीने पर टोकने की बात कहते हुए गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो, लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने खूब मारापीटा। शोर सुनकर उनका भाई आ गया है। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिशुपाल, मनोहर, हुंदर, मेघनाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें