चंदौसी। कोतवाल क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खंडुआ में जमीन पर कब्जा करने को लेकर भूसे का बोगा बना दिया। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल दिया। जिसमें दंपती सहित पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर दी जा रही थी।
गांव बुद्धनगर खंडुआ में साबिर अपने परिवार के साथ रहता है। जबकि उनके दो भाई उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। शनिवार को दोनों भाइयों ने साबिर की जमीन पर भूसे के बोगा बना दिया। जब साबिर को जानकारी हुई तो वह अपनी पत्नी मुन्नी, भाई कदीम, बहन सोनम, पुत्र साकिर मौके पर पहुंचे और जमीन पर भूसे की बोगी बनाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें पांचों लोग घायल हो गए। घटना के बाद घायल कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी जा रही है।