फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोटेदार के चयन के दौरान मारपीट, कुर्सियां फेंकीं, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव फुलसिंहा में पंचायत घर पर सोमवार को कोटेदार के चयन के लिए चल रही बैठक में कहासुनी होने के बाद कुर्सियां चल गईं।। इसमेें अमीर अहमद और शमा को चोट लगी है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है। संभल ब्लॉक क्षेत्र के गांव फुलसिंघा में सोमवार की दोपहर एक बजे के करीब पंचायत भवन में कोटेदार के चयन के लिए बैठक आयोजित की गई थी। इस दौरान गांव की निवासी उम्मे तमीम भी अपने पति अमीर अहमद के साथ आई थीं। आरोप है कि इस दौरान शमा और अखलाक ने अमीर अहमद को गालियां देते हुए उनके थप्पड़ मार दिया। इस पर शोर शराबा होने लगा और भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने इन्हें पंचायत घर के बाहर कर दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान गांव के अन्य लोगों ने तबल, लोहे की रॉड और लाठी- डंडों से अमीर अहमद और शमा पर हमला कर दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस आई तो घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उम्मे तमीम की तहरीर पर पुलिस ने शमा, मुशर्रफ, शायम, शाेएब आलम और अखलाक समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें