फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बच्चों के विवाद में मारपीट-फायरिंग, दो घायल

Wed, 27 Mar 2024 03:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। गांव रामनगर टप्पा वैश्य में मंगलवार की देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। जिसमे दो लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

जुनावाई के राम नगर टप्पा वैश्य निवासी शिवराज पुत्र नेकराम सिंह के बच्चों का सोमवार की सुबह पड़ोस के पूर्व प्रधान के बच्चों से विवाद में हो गया। गांव के लोगों ने किसी तरह दोनों पक्षों समझौता करा दिया। मंगलवार की रात शिव कुमार और उनके पिता नेकराम खेत पर फसल की रखवाली करने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें शिवकुमार गोली लगने से घायल हो गए, जबकि नेकराम मारपीट में घायल हो गए। विवाद की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें