फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जाफरपुर गांव में कुछ लोग ऋषिपाल के घर शुक्रवार की रात घुस आए। रंजिशन घर के सदस्यों को मारा पीटा। बीचबचाव करने पर पड़ोसी परिवार वालों के साथ बदसलूकी की। तमंचे से फायर करने का आरोप भी पीड़ित पक्ष द्वारा लगाया गया है। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जाफरपुर गांव निवासी ऋषिपाल सिंह का अपने गांव के एक पक्ष से पुरानी रंजिश चल रही है। शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते विरोधी पक्ष के कुछ लोग लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए। उन्होंने ऋषिपाल के घर में मौजूद लोगों से मारपीट की। शोरशराबा सुनकर पड़ोस में रह रहे ऋषिपाल के भतीजे संतोष के परिवार वाले पहुंचे तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि जानसे मारने की नीयत से आरोपियों ने तमंचे से फायर किया और धमकी देते हुए मौके से चले गए। पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। साथ ही मारपीट करते हुए का वीडियो साक्ष्य पर होने का दावा किया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक वीपी सिंह पूनिया का कहना है कि कोई मारपीट और फायरिंग नहीं हुई है। सिर्फ कहासुनी का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें