बहजोई। मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी, तो जमकर गाली-गलौज व मारपीट हुई। इस बीच फायर भी हुआ।
बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नगर में सिनेमा हॉल वाली गली के निकट दो पक्षों के लोगों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो मारपीट होने लगी। इस बीच फायर की आवाज भी हुई। इससे आसपास के लोग मौके की ओर इकट्ठा होने लगे। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। मामले में पुलिस की ओर से एक युवक को हिरासत में भी लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र त्यागी के मुताबिक पूरे मामले की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।