घर में घुसकर गाली गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। गांव भकरौली निवासी लखमीचंद ने बताया कि दस अप्रैल को रात करीब नौ बजे उसकी मां सावित्री घर पर अकेली थीं। इस बीच गांव का ही अरुण अपने परिवार के नितिन, जितेंद्र, रेनू, दान सिंह, भगवान देई के साथ लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर आ गया और गाली गलौज करने लगा। जब पीड़ित की मां ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग आ गए। जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
यूकेलिप्टस के पेड़ काटने से मना करने पर मारपीट, पांच पर केस
धनारी।
गांव अफजलपुर निवासी हरिओम ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि शनिवार दोपहर जब वह अपने खेत पर पहुंचा, तो परिवार के ही मोहरपाल, हुकुम सिंह, जय दयाल, श्योदान सिंह, गजना खेत पर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ काट रहे थे। जिसका विरोध करने पर सभी आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। साथ ही घायल को मेडिकल के लिए भेजा।