फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शराब की दुकान पर ओवररेटिंग को लेकर मारपीट

Tue, 30 Jan 2024 04:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रोडवेज के सामने शराब के ठेके पर सोमवार की रात ओवररेटिंग को लेकर ग्राहक और सेल्समैन के बीच मारपीट हो गई। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कराया। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

चंदौसी में शराब के ठेकों पर आए दिन ओवररेटिंग की शिकायतें मिलती रहती है। कई बार सेल्समैन और ग्राहकों के बीच मारपीट तक हो जाती है। खासकर अंग्रेजी शराब की दुकानों पर दस रुपये तक अतिरिक्त वसूली की जा रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी संज्ञान नहीं लेते है। सोमवार की रात रोजवेज बस स्टैंड के सामने अंग्रेजी शराब की दुकान पर एक युवक शराब लेने पहुंचा। आरोप है कि सेल्समैन ने शराब की बोतल पर दस रुपये अतिरिक्त वसूल लिए। युवक ने विरोध किया तो सेल्समैन ने गाली गलौज कर दी। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों का बीच बचाव कराया। इस दौरान लोगों ने कहा कि शराब के ठेके पर आए दिन ओवररेट को लेकर विवाद होता रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें