फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भकरौली में वोट मांगने के दौरान दो पक्षों में मारपीट पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के गांव भकरौली में ग्राम प्रधान पद के प्रचार के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष आपस में भिड़ गए और जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गुन्नौर भेजा गया है। विवाद की सूचना पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस अभी तहरीर मिलने की बात से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

थाना के गांव भकरौली में निवर्तमान प्रधान पति रामरहीश और पूर्व प्रधान अमर सिंह यादव के बीच चुनावी खींचतान चली आ रही है। गुरुवार की शाम दोनों पक्ष प्रचार कर रहे थे। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए। किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और गाली गलौच होने लगी। कुछ ही देर में दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आ गए और जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे चलने पर गांव में भगदड़ मच गई। विवाद में राम रहीश सिंह, उनका बेटा, एक अन्य व्यक्ति, दूसरे पक्ष के अमर सिंह, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों के सभी पांचों घायलों को थाने लेकर आई। जिन्हें उपचार के लिए गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। चुनाव को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चला आ रहा है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई।
धनारी के कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में वोट मांगने के दौरान मारपीट हुई है। पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें