फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दाखिले में जरूरी आधार कार्ड के लिए मारामारी

Tue, 08 Apr 2025 12:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

जिलेभर के ग्रामीण क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने को लेकर अभिभावक परेशान हैं। यह स्थिति संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील में काफी समय से बनी हुई है।
पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के 102 परिषदीय विद्यालयों में 1081 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। अब उन्हें नामांकन कराने में समस्या हो रही है। इसी तरह की समस्या अन्य ब्लॉक में बनी हुई है। इससे न सिर्फ अभिभावक परेशान हैं, स्कूल का स्टॉफ भी परेशान है, क्योंकि आधार कार्ड तभी बनेगा, जब जन्म प्रमाणपत्र होगा। लेकिन इन विद्यार्थियों के पास जन्म प्रमाणपत्र भी नहीं है, जिस कारण यह समस्या बढ़ रही है।
दरअसल, किसी भी कक्षा में पढ़ाई करने के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता को सख्ती से लागू कराया गया है। इस वजह से आधार कार्ड को लेकर मारामारी की स्थिति हो गई है। जहां भी जाओ, समस्या आधार कार्ड न बनने की ही मिल रही है। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित परिषदीय विद्यालयों के आंकड़े बताते हैं कि 1081 विद्यार्थी ऐसे अध्ययनरत हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं हैं। इन्हें अब आधार कार्ड बनवाने के लिए कहा गया तो जन्म प्रमाणपत्र की समस्या आगे आ गई। अब जन्म प्रमाणपत्र के लिए भी उन्हें जूझना पड़ रहा है। इसका असर शैक्षिक सत्र पर पड़ रहा है। बच्चों के प्रवेश फिसड्डी हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने इस संबंध में आदेश जारी करके स्कूलों में ही जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनवाने के आदेश दिए हैं लेकिन यह सब हवाहवाई हैं। कहीं भी न शिविर लग रहे हैं और न कोई ऐसी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिससे लगे कि डीएम के आदेश के बाद काम हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें