फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sun, 20 Oct 2024 04:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। मौलागढ़ पुलिया पर वाटर प्लांट पर पानी के कैंपर को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चंदौसी के मौलागढ़ निवासी सर्वेश कुमार पानी का प्लांट चलाता है। शनिवार की दोपहर आवास विकास कॉलोनी के दो युवक प्लांट पर पानी का कैंपर लेने आए थे। यहां किसी बात को लेकर दोनों युवकों की प्लांट स्वामी से कहासुनी हो गई। जिस पर युवकों ने अपने पक्ष के लोगों को बुला लिया और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। विवाद में सर्वेश के सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही। सड़क जाम हो गई। इसी बीच सूचना पर पुलिस आ गई। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षाें के लोग थाने पहुंच गए। एक दूसरे पर आरोप लगाए। बाद में संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें