फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्यूबवेल के तार जोड़ने के लिए दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल

Tue, 03 Mar 2026 10:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव शोभापुर में खेत में ट्यूबवेल के तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्ष के आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के पांच तथा दूसरे के तीन लोग शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की पाठकपुर पुलिस चौकी के गांव शोभापुर में सोमवार की रात गाली-गलौज के बाद विवाद शुरू हो गया। पहले हाथापाई हुई। बाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इनमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। इनमें एक पक्ष के अनीता, जयप्रकाश, बलवंत, राजकुमार व राजेश शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के उमेश, दिनेश व महीपाल घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष के राजेश की तहरीर पर महीपाल, दिनेश, उमेश व तीरथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि खेत में ट्यूबवेल के तार जोड़ने को लेकर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें