फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अकबरपुर में दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। मंगलवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चले। घटना में एक पक्ष से महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

गांव अकबरपुर निवासी तालेवर ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह दुकान पर सामान लेने गया था। तभी गांव के ही योगेश से उसकी कहासुनी हो गई। उस समय मामला रफादफा हो गया। शाम को युवक फिर से तालेवर को गाली देने लगा। विरोध करने पर योगेश और उसके साथियों ने हमला कर दिया। शोर सुन कर तालेवर के परिवार के लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। ईट-पत्थर फेंके गए। पत्थर लगने से तालेवर, मनोज, विमला देवी और अवधेश के सिर में चोट आईं। जबकि रामहरि देवी (50) के हाथ में चोट आई है। वहीं, दूसरे पक्ष से युवक नीरज घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है, घायलों का उपचार कराया जा रहा है और मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें