फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: निजी अस्पताल के स्टाफ और अमरोहा डिपो के बस चालक में मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
चंदौसी के रोडवेज बस स्टैंड पर मारपीट के बाद पुलिस से नोकझोंक करता चालक। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। आजाद रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम निजी हॉस्पिटल के चिकित्सक और अमरोहा डिपो के बस चालक में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में अस्पताल का एंबुलेंस चालक घायल हो गया। रोडवेज बस चालक ने साथियों के साथ जाम लगाकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चिकित्सक की तरफ के लोग चालक पर बेल्टों से हमला करते नजर आ रहे हैं। बुधवार शाम आजाद रोड स्थित बीएस हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. शशांक अस्पताल के पास पेट्रोल पंप पर स्कूटी से खड़े थे। तभी पीछे से आई अमरोहा डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने बस चालक से शिकायत तो कहासुनी हो गई। इस दौरान अस्पताल का एंबुलेंस चालक रहीश आ गया और उसकी भी बस चालक से कहासुनी हो गई। एंबुलेंस चालक का आरोप है कि बस के चालक ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। कुछ ही देर में अस्पताल के अन्य कर्मचारी भी आ गए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहीं अमरोहा डिपो के चालक कुलदीप कुमार ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ बस स्टैंड पर प्रदर्शन किया और बस को बीच सड़क पर खड़ी कर जाम लगा दिया। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने बस चालक को समझाने का प्रयास किया तो उनकी भी कहासुनी हो गई। अन्य कर्मचारियों के समझाने के बाद चालक ने बस को सड़क से हटा दिया। चालक ने चिकित्सक व उनकी तरफ के लोगों पर तीन हजार की नकदी लूटने का आरोप लगाया। वहीं इस मामले में एंबुलेंस चालक की तरफ से तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें