फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: पाइपलाइन के बंडलों में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर; पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल

Wed, 08 Mar 2023 08:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

मिशन जल शक्ति तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था के लिए प्लास्टिक पाइप लाइन लगाई जा रही है। इसी के चलते जल निगम ने कुछ कंपनियों को ठेका दिया गया है। कंपनियों ने प्लास्टिक पाइप के बंडल रखने के लिए शहर से बाहर एक खाली प्लॉट को गोदाम बना दिया है। बुधवार की शाम छह बजे के करीब किसी तरह एक पाइप के बंडल में आग लग गई।
विज्ञापन
पाइपलाइन के बंडलों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर मुंजबता मार्ग पर खाली प्लॉट में रखे प्लास्टिक पाइप लाइन में किसी तरह आग  लग गई है। भीषण आग को काबू करने के लिए करीब 2 घंटे से प्रयास जारी है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। इसके अलावा नगरपालिका के पानी से भरे मौके पर लाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


मिशन जल शक्ति तहत ग्राम पंचायतों में पेयजल की व्यवस्था के लिए प्लास्टिक पाइप लाइन लगाई जा रही है। इसी के चलते जल निगम ने कुछ कंपनियों को ठेका दिया गया है। कंपनियों ने प्लास्टिक पाइप के बंडल रखने के लिए शहर से बाहर एक खाली प्लॉट को गोदाम बना दिया है। बुधवार की शाम छह बजे के करीब किसी तरह एक पाइप के बंडल में आग लग गई। आग फैलते फैलते दूसरे मंडलों में लगती चली गई। लोगों ने जब देखा तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और नगर पालिका की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग अभी भी बेकाबू है। हजारों की संख्या में लोग मौजूद हैं। स्थानीय लोग सबमर्सिबल पंप चलाकर मदद कर रहे हैं। एसडीएम सुनील त्रिवेदी के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपए की कीमत का पाइप जल गया है। यह कैसे हुआ है इसकी जांच पर शासन कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें