फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुखार पीड़ित बालक की खून की उल्टी आने के बाद मौत

Fri, 04 Sep 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़न। असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी में आठ वर्षीय अदनान की बुखार के कारण मौत हो गई। मंगलवार को स्कूल में उसकी तबीयत बिगड़ी और खून की उल्टी होने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। जांच में बालक के प्लेटलेट्स कम पाए गए थे।
विज्ञापन

पीड़ित पिता इबरान ने बताया कि अदनान गांव के यशपाल सिंह-संतोष देवी स्कूल में कक्षा दो का छात्र था। उसे तीन दिन से बुखार था और डींगरपुर के एक निजी चिकित्सक से उसका उपचार कराया जा रहा था। हालत में सुधार न होने पर खून की जांच कराई गई, जिसमें प्लेटलेट्स कम पाए गए। मंगलवार को स्कूल में उसकी हालत बिगड़ी और खून की उल्टी होने लगी। उसे पहले डींगरपुर और फिर मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में पाकबड़ा स्थित टीएमयू अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अदनान अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बालक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव में बुखार के मरीजों की जांच के लिए एक टीम भेजी जाएगी। यह टीम गांव में स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी। बुखार के अन्य मामलों की पहचान कर आवश्यक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें