फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगावास में तेंदुए का खौफ, वन विभाग ने लगाया पिंजरा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। तहसील क्षेत्र के गंगावास गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। कई दिनों से तेंदुए की चहलकदमी के बाद गांव में भय का माहौल है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा दिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, शुक्रवार रात तेंदुआ घरों के आसपास पहुंच गया और घरों में घुसने का प्रयास करने लगा। तेंदुए को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। तेंदुए के खौफ से लोग घर से लाठी-डंडे लेकर निकल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में काम करने और बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लग रहा है। आशंका है कि तेंदुआ दोबारा आबादी में घुसकर हमला कर सकता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से निगरानी बढ़ाने और जल्द से जल्द रेस्क्यू कर तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर टीम लगातार रात में गश्त कर तेंदुए की आवाजाही को चिन्हित कर रही थी। आज पिंजरा लगा दिया गया है, जल्द ही रेस्क्यू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें